एक्सप्लोरर

Jharkhand: सिमडेगा में रेलवे की निर्माण साइट पर नक्सलियों का उत्पात, मशीनों में लगाई आग, मौके पर छोड़ा पर्चा

Simdega Naxalite Attack: पिछले तीन महीनों में राज्य के अलग-अलग इलाकों में रेलवे कन्स्ट्रक्शन साइट पर आधा दर्जन से ज्यादा हमले हुए हैं. हमलों को लेकर अब रेलवे ने राज्य सरकार से सुरक्षा मांगी है.

Jharkhand News:  झारखंड के सिमडेगा जिले में पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के नक्सलियों ने बुधवार की देर रात रेलवे के कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला कर उत्पात मचाया. नक्सलियों ने ओड़गा नामक जगह पर निर्माण कार्य करा रही कंपनी के जेसीबी, पोकलेन मशीन और पानी के टैंकर में आग लगा दी. उन्होंने पर्चा छोड़कर चेतावनी दी है कि पीएलएफआई की इजाजत के बगैर पूरे इलाके में कन्स्ट्रक्शन का कोई काम नहीं किया जा सकता. 

चल रहा रेल लाइन दोहरीकरण का काम
बताया गया कि सिमडेगा के ओड़गा रेलवे स्टेशन के पास रेल लाइन दोहरीकरण का काम चल रहा है. बिहार की टिनॉटिया नामक कंपनी ठेके के आधार पर यह काम कर रही है. देर रात नक्सलियों का हथियारबंद दस्ता यहां पहुंचा और वाहनों में आग लगा दी. मौके पर नक्सलियों ने जो पर्चा छोड़ा है, उसमें पीएलएफआई के स्टेट इंचार्ज राजेश गोप का नाम लिखा है. गुरुवार सुबह वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस का कहना है कि नक्सलियों की तलाश में छापामारी की जा रही है.

रविवार को नक्सलियों ने चंदवा में रेलवे साइट पर मचाया था उत्पात
बीते रविवार को लातेहार जिले के चंदवा में रेलवे की साइट पर टीपीसी (तृतीय प्रस्तुति कमेटी) नामक नक्सली संगठन के हथियारबंद दस्ते ने हमला कर उत्पात मचाया था. नक्सलियों ने यहां काम कर रहे सभी कर्मियों को एक जगह इकट्ठा किया और काम बंद करने को कहा. उन्होंने कुछ कर्मियों के साथ मारपीट भी की. उन्होंने कहा कि हमारे संगठन के लीडर पिंटू जी से इजाजत लिए बगैर इस इलाके में कोई काम नहीं कर सकता.

नवंबर में भी नक्सलियों ने किया था रेलवे साइट पर हमला
इसके पहले बीते नवंबर महीने में रामगढ़ जिले के बरकाकाना में रेलवे के नक्वार्टर निर्माण साइट पर अपराधियों के एक गिरोह ने हमला बोला था, जिसमें कुछ कर्मी जख्मी हुए थे. अक्टूबर महीने में महुआमिलान के पास रेलवे के लिए निर्माण कार्य करा रही केईसी नामक कंपनी के साइट पर नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें तीन कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे.

रेलवे ने सरकार से लगाई सुरक्षा की गुहार
बता दें कि पिछले तीन महीनों के दौरान राज्य के अलग-अलग इलाकों में रेलवे के कन्स्ट्रक्शन साइट पर आधा दर्जन से ज्यादा हमले हुए हैं. इन हमलों के पीछे नक्सली और संगठित आपराधिक गिरोह हैं. रेलवे विकास निगम लिमिटेड रांची के मुख्य परियोजना प्रबंधक विशाल आनंद ने हमलों की लगातार हो रही घटनाओं पर राज्य सरकार के गृह विभाग को हाल में पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई है. उन्होंने पत्र में ऐसी कुछ घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा है कि इस वजह से रेलवे की कई परियोजनाएं बाधित हो रही हैं.

यह भी पढ़ें: Dumka Rape Case: दुमका में नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget